बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर के सिर की गंभीर चोट का सफल इलाज, शिवाय हॉस्पिटल के डॉ. दिविक मित्तल की बड़ी सफलता
कोरबा ।। कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. दिविक मित्तल ने सिर में गंभीर चोट से पीड़ित महिला का बिना ऑपरेशन और बिना वेंटिलेटर के सफल उपचार कर नई उम्मीद जगाई है।
जानकारी के अनुसार आरामशीन, कोरबा निवासी श्रीमती बुंदकुंअर कैवर्त्य, पति संतोष कुमार, के सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्थिति को देखते हुए मरीज के परिजनों में चिंता का माहौल था, लेकिन शिवाय हॉस्पिटल में विशेषज्ञ न्यूरो सर्जरी चिकित्सक डॉ. दिविक मित्तल ने सूझबूझ और आधुनिक उपचार पद्धति के जरिए बिना ऑपरेशन के ही मरीज का सफल इलाज किया।
खास बात यह रही कि मरीज को वेंटिलेटर जैसी जीवन रक्षक प्रणाली की आवश्यकता भी नहीं पड़ी और सावधानीपूर्वक उपचार से उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ। सफल उपचार के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम के प्रति आभार जताया।
शिवाय हॉस्पिटल में लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गंभीर बीमारियों और जटिल मामलों का सफल उपचार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा।