बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत

Must read

 

प्राइड मंथ अभियान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं समुदाय के सदस्यों की सहभागिता’

बालकोनगर, 06 जुलाई 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक माह तक प्राइड मंथ अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से कंपनी ने विविध, समानतापूर्ण एवं समावेशी कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया। इस अभियान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार एवं समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र, कर्मचारी सहभागिता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ, वित्तीय साक्षरता कार्यशालाएँ, कर्मचारियों की प्रेरक कहानियाँ, क्विज़ तथा प्राइड मार्च का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से एलजीबीटीक्यूआई प्लस समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सहयोग, सम्मान और अपनत्व की संस्कृति को प्रोत्साहित किया गया।

    More articles

    Latest article