पेट्रोल पंप संचालिका के हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार….आरोपियो से चोरी किये गए कार को भी जप्त की पुलिस

 

। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर, पूर्व महापौर कालोनी से लगे किराए के मकान में रहने वाली पेट्रोल पंप संचालिका की हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपितों के करीब है। पुलिस ने सोमवार को सुभाषनगर स्थित किराए के मकान से रहने वाली पेट्रोल पंप संचालिका का शव बरामद किया था। महिला की अज्ञात हमलावरों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। मामले में गांधीनगर पुलिस दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है दो लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में करीबियों का नाम सामने आया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार जब्त कर लिया है।

शहर के सुभाष नगर में रहने वाली पेट्रोल पंप संचालिका शांति पटेल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस लगभग सुलझा चुकी है। कोरबा निवासी शांति पटेल बीते दो वषोर् से गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार को उसका शव हाल में पाया गया। उसके दोनों पैर बंधे हुए थे और गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था। पुलिस की टीम ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक मृतका के करीबी हैं, जो घर की परिस्थिति से वाकिफ थे। पुलिस ने मृतका की कार को भी बरामद कर लिया है। आरोपित चोरी के मकसद से महिला के घर में घुसे थे। महिला ने इन्हें देख लिया था। वह शोर मचाती इसके पहले आरोपितों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। महिला के एटीएम से आरोपितों के द्वारा रुपये निकालने की भी बातें सामने आ रही हैं।