पत्नी के मायके जाने से नाराज पति 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, घंटों चला ड्रामा

Must read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति हाईटेंशन लाइन के करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। करीब ढाई घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। 34 वर्षीय मुकेश सांड़े, जो मजदूरी करता है, अपनी पत्नी के साथ ग्राम करमंदी में रहता है। बताया जा रहा है कि पत्नी घरेलू विवाद से परेशान होकर दो-तीन दिन पहले मायके चली गई थी। उसे मनाने की कई कोशिशों के बावजूद जब वह नहीं मानी, तो मुकेश ने सोमवार शाम करीब 5 बजे नशे की हालत में टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।
टावर पर चढ़े मुकेश ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए शर्त रखी कि जब तक उसकी पत्नी घर लौटने के लिए तैयार नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। यहां तक कि उसने करंट वाले तार को छूकर जान देने की धमकी भी दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण आवाज पहुंचना मुश्किल था, इसलिए पुलिस ने मोबाइल के जरिए उससे संपर्क किया। भीड़ को हटाकर पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की और उसकी पत्नी से भी बातचीत करवाई।
आखिरकार पत्नी के घर लौटने की सहमति के बाद मुकेश धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, क्योंकि उसकी सांसें फूल रही थीं। बताया गया कि उसने मुंह में गुटखा भी दबा रखा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ रही थी।
फिलहाल मुकेश की स्थिति सामान्य है। पुलिस के अनुसार, समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया और स्थिति नियंत्रण में है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

More articles

Latest article