तीन दिन से लापता बालक का शव खरसिया बरगर में मिला

कोरबा। तीन दिन पहले नहर में नहाने गए नाबालिग का शव खरसिया के बरगर में मिला है। बच्चों के परिजन व नाराज लोगों ने पार्षद के साथ मिलकर कल चक्काजाम कर दियाथा। पुलिस की समझाइश से चक्काजाम समाप्त हुआ। बच्चे की पतासाजी पुलिस कर रही थी। जांजगीर जिले के सक्ती के पास डंगनिया में एक शव दिखने की जानकारी मिली, इस पर सक्ती पुलिस को नजर रखने कहा गया है।इसी बीच आज सुबह खरसिया के बरगर में बच्चे का शव देखा गया।

सीतामणी क्षेत्र के वैष्णो देवी मंदिर के पास निवासरत युगल 10 वर्ष अपने घर में नहर में नहाने की बात कह सोमवार को घर से निकला। इस बीच एक परिचित के मिल जाने से उससे मोबाइल लेकर बात करते हुए नहर पहुंच गए। नहर किनारे कपड़ा व मोबाइल रख कर वह नहाने गया अथवा कहीं ओर चला गया। यह कोई नहीं देख सका, जब काफी समय तक वापस नहीं लौटा, तब परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। नहर किनारे कपड़ा व मोबाइल देखकर उन्हें संदेह हुआ। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। नगर निरीक्षक विवेक शर्मा व अन्य स्टाफ स्थल पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, पर दो दिन बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। बच्चे के नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों ने वार्ड पार्षद के साथ मिलकर सीतामणी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आंदोलन की वजह से मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। परिजनों का आरोप था कि सिंचाई विभाग नहर में पानी का स्तर कम नहीं कर रहा है, इससे बच्चे की जानकारी नहीं मिल पा रही है। चक्काजाम की सूचना पाकर कोतवाली थाना प्रभारी विवेक शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है,कि बालक को खोज जारी है। टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि जांजगीर- चांपा जिले के सक्ती के पास डंगनिया में एक शव दिखने की बात ग्रामीणों ने बताई है, पर नहर में डायवर्सन होने की वजह से शव किधर गया, यह पता नहीं चल सका है। सक्ती पुलिस को नजर रखते हुए पतासाजी करने कहा गया है।शव को नहर से निकाल लिया गया है।पोस्टमार्टम मेंबाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।