ट्रिपल मर्डर अपडेट – पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का मामला….6 गिरफ्तार….रूह कंपा देने वाली घटना आई सामने

पिता और भतीजी की हत्या करने के बाद किया दुष्कर्म

कोरबा 3 फरवरी 2021। कोरबा में रूह कांपने वाले ट्रिपल मर्डर और गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिस व्यक्ति के घर पर राष्ट्रपति का दत्तक कहा जाने वाला ये परिवार काम करता था, वहीं संतराम बिझवार इस मर्डर और गैेगरेप का मास्टरसाइंड था। लड़की से अश्लील हरकत का राज खुल ना जाये, इसी वजह से संतराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

मास्टरमाइंड की लड़की पर थी गंदी नजर, अश्लील हरकत का भी शक

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 16 वर्षीय लड़की पर शादीशुदा संतराम की पहले से ही गंदी नजर थी….लड़की जब घर में अकेली होती थी, तो संतराम सुनसान घर में घुस आता था। इस दौरान अश्लील हरकत करने का भी शक है। इस मामले की जानकारी लड़की ने अपनी मां और बाबूजी को बतायी थी। लड़की ने उन्हें ये भी बताया था कि संतराम उससे शादी की बात करता है, लेकिन वो उसके साथ नहीं रहेगी और यहां काम भी अब नहीं करेगी। जिसके बाद परिवार के लोग संतराम के घर से काम छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन संतराम लड़की की वजह से परिवार को जाने नहीं देना चाहता था।

आरोपी को था राज खुल जाने और पुलिस में शिकायत का शक
शुक्रवार को ये आदिवासी त्योहार का बहाना बनाकर घर जाने लगा, तो संतराम के दिमाग पर सनक सवार हो गयी। संतराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर मर्डर की पूरी प्लाननिंग तैयार कर ली। संतराम ने अपने एक साथी उमाशंकर को बाइक से मृतिका की मां और उसकी भतीजी को बस स्टैंड छोड़ने को कहा। संतराम ने बताया कि मृतिका को उसके पिता और एक अन्य भतीजी के साथ वो थोड़ी देर बाद छोड़ देगा।