छत्तीसगढ़ लॉक डाउन ब्रेकिंग – जिले में 5 दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन…. कहीं 15 जून तक प्रतिबंध रहेगा जारी, तो कहीं शर्तों के साथ लॉकडाउन हटाया गया…

 

रायपुर 31 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम तो हुई है, लेकिन अभी भी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ऐसे में अनलॉक हो रहे छत्तीसगढ़ के जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कल से प्रदेश के कई जिलों लॉकडाउन खत्म हो रहा है, तो कई जिलों में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। कांकेर और रायगढ़ में लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, वहीं जांजगीर में लॉकडाउन को खत्म कर लिया गया है। हालांकि इन सभी जिलों में शर्तों के साथ ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित होगी।

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर भीम सिंह ने 5 जून के रात 12 बजे तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस लॉकडाउन में व्यापारिक गतिविधियों के साथ कुछ अन्य रियायत भी दी गयी है। निजी निर्माण कार्य में शर्तों के साथ अनुमति होगी। वहीं निर्माण सामिग्री सहित तिरपाल और प्लास्टिक सीट से संबंधित दुकानों के संचालन की अनुमति सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

कांकेर जिला में 15 जून तक प्रतिबंध को आगे बढ़ा दिया गया है, हालांकि इस दौरान दी गयी रियायत 15 जून तक जारी रहेगी। वहीं प्रतिबंधित गतिविधियां भी 15 जून तक संचालित नहीं होगी।