Home Breaking News कोरबा – पावर प्लांट में बॉयलर फटने से झुलसे 5 मजदूर-हालत गंभीर

कोरबा – पावर प्लांट में बॉयलर फटने से झुलसे 5 मजदूर-हालत गंभीर

    कोरबा । कोरबा जिले से एक बड़े हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें एक पावर प्लांट में पिछली रात बायलर फटने की घटना हुई है। प्रारंभिक तौर पर सूत्रों के बताए अनुसार दीपका क्षेत्र के चाकाबुड़ा में संचालित एसीबी पावर प्लांट में बायलर फटने से यह हादसा हुआ है जिसमें 5 मजदूरों के झुलसने से अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। 3 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी 2 लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है।
    जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कर्मचारियों में गहन आक्रोश व्याप्त है। पूरे मामले की जानकारी दीपका पुलिस को दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।