कोरबा के नए पुलिस अधीक्षक होंगे उदय किरण….संतोष सिंह होंगे बिलासपुर एस पी

छत्तीसगढ़ शासन के गृह( पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। 7 आईपीएस व एक राज्य प्रशासनिक सेवा के पुलिस अधिकारी की पदस्थापना में फेरबदल हुआ है। इसमें कोरबा जिला भी प्रभावित है। कोरबा के जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह जिनकी पदस्थापना जुलाई 2022 में कोरबा में हुई थी, उन्हें बिलासपुर का एसपी बनाया गया है।