Home Breaking News कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, जमकर किया शक्ति प्रर्दशन...

कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, जमकर किया शक्ति प्रर्दशन …. सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा पर्चा…. कुमारी शैलजा रहीं मौजूद

     

    कोरबा। कोरबा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान जिले के तीन अन्य सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी उनके साथ अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सक्ती विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत,कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के साथ ही अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे ।