कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी की सेहत में सुधार, बेड रेस्ट की सलाह….शुभचिंतक स्वास्थ्य लाभ की कामना व्हाट्सएप से दे

Must read

कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। चिकित्सको के उच्च स्तरीय उपचार व सभी शुभचिंतको की दुआओं के बदौलत उषा तिवारी जी आईसीयू से बाहर आ गई है व स्वस्थ है। चिकित्सको ने उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है । परिजनों ने सभी शुभचिंतको से आग्रह किया है कि वे स्वास्थ्य लाभ की कामना व्हाट्सएप से भेज कर सहयोग प्रदान करे। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती उषा तिवारी जल्द ही सभी शुभचिंतको के बीच उपस्थित होंगी।

    More articles

    Latest article