आज का राशिफल 11 अगस्त 2021 : वृष और कर्क राशि पर मेहरबान हैं सितारे, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

 

मेष:
11 अगस्त बुधवार को चंद्रमा सिंह उपरांत बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। आज ही शुक्र भी कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति से आज का दिन वृष और कर्क राशि के लिए शुभ फलदायी रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं किस्मत के सितारे…

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में आपको शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग और साथ प्राप्त होगा। आज के दिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता ह। शाम के वक्‍त कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और किसी कार्य में सफलता प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। सत्ता से गठजोड़ का लाभ आज आपको मिल सकता है। आज के दिन किसी प्रकार के नए अनुबंधों से आपको लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अनचाहे लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य से काम करने की जरूरत है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने वाला है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का डर है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूरा होने से हर्ष होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और आपके मन में प्रसन्‍नता होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और चंद्रमा के शुभ दशा में होने की वजह से आपको संपत्ति का लाभ मिल रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति आप करेंगे और आपकी संतान तरक्‍की करेगी। कहीं यात्रा पर जाने का भी आपको लाभ मिल सकता है। शाम से लेकर रात तक प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी और माहौल भक्तिमय रहेगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज के दिन ग्रहों की दशाओं से आपको लाभ होगा और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ मिलेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। आज किसी काम की वजह से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। परिवार में आज आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा और आपसी सहयोग से सभी कार्य बन जाएंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और राशि स्वामी बुध पराक्रम में वृद्धि कर रहा है। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे आपकी जीत हो सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति की वृद्धि होगी और परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज का दिन अच्‍छा है और आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज आपके हाथ में कहीं से पैसा आ सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास और दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे और आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज के दिन आपके मन में किसी प्रकार की उलझन रहेगी और आप परेशान रहेंगे। कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान न देने की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। किसी अच्छे डॉक्टर से इस सलाह-मशविरा करने में समय व्यतीत करें। रोग की अवस्था में अगर आपका चलना-फिरना अधिक होगा तो आप परेशान हो जाएंगे और थकान लगेगी। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज के दिन आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है और ऐसा होने से पर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शाम से लेकर रात तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आज परिवार में आपसी सहयोग रहने की वजह से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

 

मकर:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। जूनियर कर्मचारियों की तरफ से आपको सहयोग पर्याप्त मिलेगा। शाम के वक्‍त आपके समक्ष कुछ परेशानियां आ सकती हैं तो बेहतर होगा कि खुद को हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रखें। रात में प्रिय अतिथियों के आने से आपको खुशी होगी और आपके मन में अच्‍छे विचार आएंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज के दिन आपको कुछ मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि उदित चल रहा है। इसलिए अकारण ही किसी से विवाद हो सकता है। कुछ नए विरोधी भी सिर उठा सकते हैं। अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में हानि और निराशा हो सकती है। कुछ लोगों को अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वाहन बहुत संभालकर चलाने की जरूरत है।आज भाग्‍य 45 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन आपके लिए खास है और काफी व्यस्तता वाला है। आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आज किसी से भी पैसों का लेनदेन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान रहें। मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं और आपका नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।