अजब – गजब – शख्स के पेट से निकले 1 किलो कील, स्क्रू और चाकू, सर्जरी कर बचाई जान

Shocking News: मामला लिथुआनिया का है। ऑपरेशन 3 घंटे चला। शराब छोड़ने के बाद मरीज लोहे की चीजें निगलने लगा था।

Shocking News: डॉक्टरों के सामने कई बार अजीब केस सामने आते हैं। ताजा मामला लिथुआनिया का है। यह शराब छोड़ने के बाद एक शख्स ने धातु की वस्तुओं को निगलना शुरू कर दिया। पेट में दर्द हुआ तो अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच की तो हैरान रह गए। चौंकाने वाले इस मेडिकल केस में शख्स के पेट से एक किलोग्राम से अधिक वजन की कील, बोल्ट, स्क्रू और चाकू निकाले गए। ऑपरेशन के दौरान यह सब देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। डेली मेल के अनुसार, मरीज की पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन यह जानकारी दी गई है कि यह पूरा मामला बाल्टिक बंदरगाह शहर कालीपेडा के अस्पताल का है।

जब डॉक्टरों ने एक्स-रे किया, तो उन्हें धातु के कई टुकड़े मिले। इनमें से कुछ तो चार इंच (10 सेंटीमीटर) तक लंबे थे। मानव शरीर में बाहरी चीजों का होना असामान्य नहीं हैं, लेकिन इस बार बड़ी मात्रा में लोहे की चीजें होने के कारण सर्जरी की गई। यही कारण है कि पूरे मामले को दुर्लभ बताया जा रहा है।

डॉक्टरों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद धातु की सभी वस्तुओं को सफलतापूर्वक निकालने में कामयाबी हासिल की। सर्जन सरुनास डेलीडेना के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने इस सर्जरी को अंजाम दिया। क्लेपेडा अस्पताल के हेड सर्जन अल्गिरदास स्लीपेविसियस ने स्थानीय मीडिया को बताया, हमने पहले ऐसा कभी नहीं देखा।

डॉक्टरों ने बतााया कि शख्स ने पिछले एक महीने से धातु की वस्तुओं को निगलना शुरू कर दिया था जब उसने शराब पीना बंद कर दिया था। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है। उसे मनोवैज्ञानिक सहायता भी दी जा रही है।