VIDEO -दिल्ली की नेत्रियों के साथ झूमकर नाचे CM बघेल – “रैपुर वाले भांटो दिलदार हावे गा…,’ जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों पर नॉन स्टॉप चला डांस, तीजा-पोरा तिहार में सिंहदेव के साथ सेल्फी की भी होड़….महिला स्वसहायता समूह का 23 करोड़ कर्ज माफ,,देखे डांस का वीडियो

L

महिला विधायकों-सांसदों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस नृत्य का हिस्सा बन गए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। छत्तीसगढ़ी होली गीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए। कांग्रेस की महिला सांसदों-विधायकों और अन्य नेताओं के साथ वे भी थिरक उठे।

तीजा-पोरा की शुरुआत महादेव और नंदी की पूजा से हुई। मंच पर अतिथियों का भाषण खत्म होते ही पूरे मंडप का माहौल उत्सव में बदल गया। गाना बजा “रैपुर वाले भांटो दिलदार हावे गा, हमर बहिनी ले जादा ओला प्यार हावे गा,’ और मंच से लेकर मंडप के अलग-अलग हिस्सों में जुटी महिलाएं नाच उठीं। महिला विधायकों-सांसदों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस नृत्य का हिस्सा बन गए।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, राधिका खेरा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के साथ मुख्यमंत्री भी देर तक थिरकते रहे। एक के बाद एक बजते छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ नृत्य का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आदि के साथ नृत्य किया। उनके साथ सेल्फी लेने की भी महिलाओं में होड़ देखी गई।

जलेबी दौड़ में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक इस अंदाज में नजर आईं।
जलेबी दौड़ में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक इस अंदाज में नजर आईं।
तीजा मनाने दिल्ली से CG आईं VIP मेहमान:सीएम हाउस बना तिजहारिनों का मायका, मुख्यमंत्री ने महिला विधायकों-सांसदों के साथ की पूजा; महिला स्व-सहायता समूह का 13 करोड़ कर्ज माफ

सरकारी योजनाओं पर पहेली भी खेली

इससे पहले महिलाओं के बीच पहेली प्रतियोगिता हुई। इसे सांसद छाया वर्मा ने संचालित किया। इसमें महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा गया। सही जवाब देने वाली महिलाओं को उपहार भी दिए गए।

तीजा-पोरा तिहार के मंडप में महिलाओं के बीच फुगड़ी, कबड्‌डी जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें महिलाओं के कई समूहों ने हिस्सा लिया। चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़ की प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों के साथ दर्शकों को भी खूब हंसाया।

CM ने महिलाओं संग किया भोजन, भेंट भी दिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी ने तीजा-पोरा तिहार में दिल्ली से आईं कांग्रेस नेत्रियों और पार्टी की महिला सांसदों-विधायकों के साथ ही भोजन किया। इस दौरान पारंपरिक व्यंजन और पकवान परोसे गए। विदा करने से पहले मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने सभी को साड़ी भेंट कर मायके से बेटी को विदा करने की परंपरा निभाई।

40 दिन बाद एक फ्रेम में दाउ और बाबा:तीजा-पोरा तिहार के न्योते पर सीएम हाउस पहुंचे सिंहदेव, CM बघेल ने स्वागत किया; CM की बेटी ने अपनी कुर्सी खिसकाकर पिता के बगल में बिठाया