राशिफल 7 अक्‍टूबर : नवरात्र के पहले दिन माता किन-किन राशियों पर हो रहीं मेहरबान

 

 

मेष:
Horoscope Today आज का राशिफल 7 अक्टूबर गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। यहां चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र स्थान में होकर शुभ गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। आज ही नवरात्र का आरंभ भी हुआ है। देखिए माता शैलपुत्री नवरात्र के पहले दिन किन-किन राशियों की झोली में खुशियां डालने वाली हैं।

मेष- आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक साथ कई जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आपको यश देगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने से लाभ होगा। जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में एक नई ताजगी आएगी। त्योहार आने की वजह से घर के खर्च बढ़ जाएंगे इसलिए बजट बनाकर चलने से लाभ होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
राशि का स्वामी शुक्र सप्तम प्रमुख केंद्र भाव में होने से शुभ हो गया है। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। भौतिक चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। लव पार्टनर के साथ जरूरी बातचीत करेंगे, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध चतुर्थ राज्य कोष भाव में सूर्य के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। कामकाज के दौरान कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं लेकिन काम पूरा हो जाने के बाद आपसे प्रभावित भी होंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो जाने की वजह से आपके कई अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया सकारात्मक निर्णय लाभप्रद रहेगा। व्यापार में कोई भी सौदा करते समय जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चन समाप्त होगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ में छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना लाभकारी रहेगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ गुजारेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

सिंह:
आज भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बेकार के ख्यालों में अपना समय बर्बाद न करें। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। लव लाइफ में किसी कारणवश दूरी आ सकती है, जिसकी वजह से पूरे दिन परेशान रहेंगे और काम में भी मन नहीं लगेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
राशि का स्वामी बुध अपने के घर प्रथम लग्न भाव घर में संचार कर रहे हैं। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। ऑफिस में इधर-उधर की चीजों में अपना समय बर्बाद न करें अन्यथा बॉस नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा और भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने के बाद भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ के चक्कर में परिवार के सदस्य आपसे परेशान हो सकते हैं। रिश्तेदार आपके उदार स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरों को खुश करने के चक्कर में ज्यादा कोई वादा न करें अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। व्यापार में कोई विचार आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण व्यवसाय अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। ऑफिस में तर्क के साथ अपनी बातों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, जिससे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। लव पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव करेंगे। पिता के स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रखें, सायंकाल के समय ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

धनु:
छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। काम में ज्यादा व्यस्तता होने की वजह से शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरा परिवार प्रसन्न रहेगा। किसी गलतफहमी के चलते लव लाइफ में समस्या हो सकती है। सायंकाल के समय किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा सहकर्मी आपके कार्य में व्यवधान डाल सकता है, जिसकी वजह से काम करने में परेशानी हो सकती है। लोगों से मेल-मुलाकात बढ़ेगी, जिससे आपके भविष्य में इनसे नए अवसर मिलेंगे। सत्पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। किसी बड़े सरकारी अधिकारी की मदद से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
राशि स्वामी शनि द्वादश भाव व्यय में मकर राशि में शुक्र दशम संचार कर रहा है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग बन रहे हैं। घर की किसी बड़ी महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई-बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें। कोई मित्र आपको अच्छी सलाह देकर जाएगा, जिससे काफी मदद मिलेगी। लव लाइफ में किसी पर शक न करें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। कोई भी योजना बनाने से पहले एक बार जीवनसाथी से सलाह अवश्य ले लें। अपने बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन उससे पहले अपनी जेब पर ध्यान दे लें। कार्यक्षेत्र में विरोध पक्ष पराजित होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।