राशिफल 31 मई 2021ः मई का अंतिम दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखें आज का भविष्यफल

मेष:
Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 मई सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन में मकर राशि में रहेगा और रात में चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा और शनि के मकर राशि में होने से विष योग बना रहेगा। लेकिन अपनी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि कर्क राशि के लिए शुभ और लाभप्रद रहेगी। अन्य राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…

मेष– आज आपको कार्य क्षेत्र या ऑफिस में नये कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दैनिक व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 83 प्रतिशत साथ दे रहा है।

वृषभ:
आज आप घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक आयटम या कोई वस्तु खरीद सकते हैं। ऑफिस का माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा, जिससे आपका मन मुश्किल से लगेगा। माहौल को जिंदादिल बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन सहयोगियों का सपोर्ट मुश्किल से मिलेगा। काम धंधा आज ज्यादा बेहतर तो नहीं चलेगा, फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी। भाग्य 79 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मिथुन:
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार- विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पूर्व में किए गए किसी कार्य की वजह से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में साझेदार और पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। आज आप कोई पुराना कर्ज भी चुका सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कर्क:
व्यापार या कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। या कोई बड़ी डील हो सकती है, जिससे आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। आज व्यापारिक कोई नई साझेदारी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत मिलने से फाइनेंसियल प्रॉब्लम का हल निकल आएगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयास जारी रखें। रात का समय पारिवारिक सदस्यों के साथ हंसी मजाक में बीतेगा। कुछ घरेलू बातों को लेकर मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत साथ दे रहा है।

सिंह:
आज का दिन आपका इम्तिहान जैसा रहेगा। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अपने पार्टनर की सलाह मानना, लाभकारी रहेगा। धैर्य व संयम के साथ घर और ऑफिस की सभी समस्याओं को सफलता पूर्वक हल कर पाएंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण कुछ ज्यादा महसूस करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें। भाग्य 76 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कन्या:
जो लोग आज ड्यूटी पर हैं वह ऑफिस में हर तरह की अड़चनों को अधिकारियों की मदद से हटाते रहेंगे, इससे सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे। सोशल मीडिया के जरिए आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी मित्र या रिश्तेदार से आज मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाद- विवाद से बचें। आज आप कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर तो रहेंगे लेकिन कार्य व्यवसाय को लेकर मन थोड़ा अशांत रहेगा। भाग्य 79 प्रतिशत साथ दे रहा है।

तुला:
आज आपकी मुलाकात विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसी बड़े अधिकारी या नेता से हो सकती है। अगर आप आज कार्यक्षेत्र या व्यापार में कोई प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं, तो उसके तकनीकी पहलुओं को जांच लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आप घर के काफी दिनों से पड़े हुए पेंडिंग कामों को निपटा सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में किसी डील को फाइनल करने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्य 75 प्रतिशत साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य और व्यापार की योजनाओं पर विचार- विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही शाम का समय मित्रों के साथ हंसी मजाक में बीतेगा। ऑफिस में अपना काम समय से पहले पूरा करने पर विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी और आपकी प्रशंसा भी होगी। भाग्य 82 प्रतिशत साथ दे रहा है।

धनु:
आज का दिन कई रंग बदलेगा। पहले नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे। लेकिन कुछ समय बाद काम बनते नजर आएंगे। आज आप व्यापार और कार्यक्षेत्र में पुरानी उधारी चुका सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है, जिससे खर्चा अधिक हो सकता है। शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत होगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मकर:
आज आप व्यापार या कार्यक्षेत्र के काम से यात्रा कर सकते हैं। आज रात्रि के समय आप किसी विवाह या सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आ सकती है। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। व्यापार में उधारी देने बचें। यात्रा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कुंभ:
आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए दिखेंगे, जिससे आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रहेंगे। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में अत्यधिक धन लाभ व प्रगति होने से आपके विश्वास में वृद्धि होगी।व्यापार में आज किया गया निवेश भविष्य में अच्छा धन लाभ देगा। किसी मांगलिक और धर्म के कार्यों में आज आपका धन खर्च हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मीन:
आज के दिन आरंभ से ही सेहत में उतार- चढ़ाव लगा रहेगा, इस वजह से दिनचर्या भी अस्त- व्यस्त रहेगी। घर पर आपको कुछ दिन पहले खोई हुई खास चीज मिल सकती है। किसी को बहुत पहले दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है। व्यवसाय में समस्याएं किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझ जाएंगी। धन की आमद तो होगी लेकिन थोड़ा विलंब होने पर निराश भी हो सकती है। भाग्य 76 प्रतिशत साथ दे रहा है।