राशिफल 28 जुलाई 2021 : मीन राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा जुलाई का अंतिम बुधवार

 

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 28 जुलाई दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि मीन में हो रहा है। इस राशि से चलते हुए चंद्रमा आज कई राशियों को शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। मिथुन राशि वालों को अटका धन या कहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। जबकिन बुध की दूसरी राशि कन्या के जातकों को आज भाग्य का अच्छा साथ मिल रहा है। देखिए आपके लिए आज का दिए कैसा रहने वाला है।

सामाजिक कार्य करने से जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपके व्यक्तित्व में विशेष आकर्षण रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में आपको उत्तम लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से आपके ज्यादातर कार्य पूरे हो जाएंगे और शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और घर से निकलने पहले से मास्क जरूर लगाएं। सायंकाल के समय सब पहले की तरह सामान्य हो जाएगा और मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
छात्रों को अपनी तैयारी का पुनरीक्षण का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र सकारात्मक सुधार आएंगे, जिसकी वजह से आपको नए अवसर भी प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और अपने कार्यों को निर्भयता से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, साथ ही इससे पराक्रम में भी वृद्धि होगी। लव लाइफ में सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय मित्रों के साथ वाहन से यात्रा हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
आज इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लग जाए, आपके व्यवहार की सरलता आपकी सफलता की कुंजी है। अगर आप किसी रिश्तेदार के यहां पहुंचे हैं तो औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें, आपको जो खाना हो और जो चाहिए, बेहिचक कह दें। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
आज आपको अकारण भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। व्यवसाय में स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च अधिक होगा। शत्रु अपने षड्यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। सायंकाल के समय किसी आध्यात्मिक महापुरुष से भेंट हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। व्यवसाय में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और कार्यों में तेजी भी देखने को मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। ऑफिस में नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा और शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे। सायंकाल के समय परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें। जीवनसाथी का सहयोग कठिनाई से मुक्ति दिलाने वाला होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता प्राप्त करेंगे। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। ऑफिस में अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें, नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल चोट व चोरी का भय है, सावधान रहें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
आज आमदनी कम और खर्च की ज्यादा स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक धन संपदा में बढ़ोतरी होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के मार्ग प्रशस्त होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सायंकाल में प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा और सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
छात्रों में विद्या बुद्धि व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना हैं। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। पारिवारिक संपर्कों का लाभ मिलेगा और भाइयों की मदद से अटके हुए कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे। सायंकाल का समय धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। साथ ही तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। व्यापार के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। जीवनसाथी की वजह से आपको आर्थिक लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ होगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। सायंकाल का समय पुण्य कार्य में व्यतीत होगा, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाग्‍य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल होंगे। आर्थिक उन्नति होगी लेकिन किसी को आज धन देने से बचें। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

मीन:
आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी और ननिहाल पक्ष से भी मान सम्मान मिलेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में कोई महिला साथी आपके कार्य से प्रभावित होंगी। जीवनसाथी की ओर से हर क्षेत्र में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार आदि जोखिम भरे निवेशों से लाभ होगा और व्यापारिक संबंधों से लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। – आचार्य कृष्णदत्त शर्मा