राशिफल 22 सितंबर 2021 : आज शुक्र बुध का संयोग, जानें दिन कैसा बीतेगा आपका

 

मेष:
22 सितंबर बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में होगा। बुध अपनी राशि कन्या से निकलकर शुक्र की राशि तुला में संचार करेंगे। शुक्र अभी अपनी राशि तुला में ही हैं ऐसे में शुक्र और बुध का संयोग कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप सभी के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके काम की प्रशंसा होगी और आपको शासन की ओर से सम्‍मान भी मिल सकता है। आज कई दिनों से रुके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं और परिवार के सभी सदस्‍य आपकी मदद करेंगे। आज अगर कहीं से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज यह काम न करें। आपको मुश्किल हो सकती है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का वक्‍त परिवार के साथ सुखमय माहौल में बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:
आज का दिन आपके लिए बिजी है। आज आप कई ऐसे काम निपटा सकते हैं जो काफी दिन से लटके हुए थे। आज आपको किसी वजह से चोट लगने की आशंका है और घर में किसी बात को लेकर विवाद भी होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें और किसी बहस में पड़ने से दूर रहें। आज आपको फैसला लेने में कठिनाई हो सकती है। आज रुके कार्यों की पूर्ति होगी। आज अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बेफिक्र होकर करें। लाभ प्राप्‍त होने की पूरी उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज ग्रहों की दशा बता रही है कि आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी प्रकार के फालतू खर्च से बचें और धन की बचत करें। आज नौकरी और रोजगार के मामले में आपको कहीं से अच्‍छी खबर मिल सकती है। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। आज अचानक से आपको कहीं से धन लाभ का शुभ समाचार भी मिल सकता है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक वक्‍त दोस्‍तों के साथ मस्‍ती के माहौल में बीतेगा। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए उत्तम है और कार्य की पूर्ति होगी। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष की ओर से आपको प्रेम मिलेगा और विशेष रूप से आपका ध्यान रखा जाएगा। अपनी शान और शौकत के लिए आप धन खर्च करेंगे और आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद आपका दिन खास बना देगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको कहीं से लाभ तो कहीं से हानि हो सकती है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं और आपका किसी बात पर किसी से विवाद भी हो सकता है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। कहीं से शुभ समाचार के आगमन की आज उम्‍मीद है। दोस्‍तों की ओर कोई ब़ड़ी मदद आपको मिल सकती है। वहीं कारोबार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से उदासी हो सकती है। मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए सुखद है। आज आप साहस के साथ उन कार्यों को भी करेंगे, जिनसे आप अभी तक बचते आए हैं। आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा और परिणाम भी बेहद शुभ होंगे। आपको अपने माता-पिता का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा और आपके काम बनते रहेंगे। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। इसलिए परोपकार के कार्य भी संभलकर करें। आज भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज कोई अपना आपसे मदद मांगने भी आ सकता है। परिवार के लोगों में कोई सदस्‍य सरकारी महकमे में आपका काम पूरा करवाने में आपकी मदद कर सकता है। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। भविष्‍य में शुभ परिणाम प्राप्‍त होगा और आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज कोई बात आपको मन ही मन परेशान करेगी और मन अशांत रहेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। आज कोई ऐसी बात आपके मन में घर कर सकती है, जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में किसी से आपका विवाद हो सकता है। संभव है कोई व्‍यक्ति आपके काम में बाधा खड़ी करने की कोशिश करे। कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

धनु:
दिन आपके लिए उत्‍तम और शुभ परिणाम देने वाला है। आज आपकी बुद्धि और विवेक का विस्‍तार होगा। विद्या और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आज के दिन आप धार्मिक अनुष्ठान में रुचि पूर्वक भाग ले सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रात में किसी कारण से पेट की समस्‍या हो सकती है। खानेपीने पर ध्‍यान दें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज का दिन आपके लिए सुख देने वाला है लेकिन खर्च पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आज भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज लोगों की कृपा से आपके कार्य पूर्ण होंगे और भाग्‍य कर साथ मिलने की पूरी उम्‍मीद है। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। कोई अपना ही आज आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों की सुविधा भी आपको मिलेगी। रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभदायी होगी। आज परिवार के मामले में आपको सहयोग प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन आपको शुभ परिणाम देने वाला प्रतीत हो रहा है। ग्रहों के योग बता रहे हैं आज सरकारी कार्य या फिर मुकदमे में सफलता मिल सकती है। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात में लोग आपके साथ हंसी और आनंद से रहेंगे। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
– आचार्य कृष्णदत्त शर्मा