राशिफल 21 स‍ितंबर 2021 – आज सूर्य और चंद्रमा आमने सामने, कर्क सहित इन राशियों के वारे न्यारे

मेष:
21 सितंबर मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि मीन में होने जा रहा है। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा सूर्य मंगल और बुध के आमने-सामने होंगे। ऐसे में चंद्रमा पर तीन ग्रहों की सीधी नजर होगी। चंद्रमा के मजबूत स्थिति में होने से आज का दिन चंद्रमा की राशि कर्क वालों के लिए शुभ फलदायी होगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहने वाला है, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, किनके होंगे आज वारे न्यारे….

मेष राशि से 12 वीं राशि में चल रहे चंद्रमा आज इनको मानसिक रूप से कुछ परेशान करेंगे। वैसे दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। शाम तक योजना के अनुसार अपना काम पूरा करने लेने से संतुष्टि होगी। कार्य के सिलसिले में आज आपकी व्यस्तता भी अधिक रहेगी जिससे मानसिक तनाव महसूस करेंगे। अपना व्यवहार गंभीर बनाकर रहें और कुछ भी किसी से कहने से बचें इससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी और प्रभाव भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन सुखद रहेगा, आपसी सहयोग तनाव को कम करेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक आज आपके पक्ष में है।

वृषभ:
वृष राशि से 11 वीं राशि में चल रहे चंद्रमा आज आपके लिए लाभ और सुख का सृजन कर रहे हैं। कारोबार में आपकी आमदनी सामान्य से बेहतर रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, किसी मंदिर या धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। बड़े और वरिष्ठजनों से आप सहयोग पा सकेंगे। घर परिवार में कुछ अनुकूल परिवर्तन होगा जो आपको आनंद प्रदान करेगा। जो लोग अभी भी घर से काम कर रहे हैं यानी वर्क फ्रॉम होम में हैं उन्हें जीवनसाथी और मित्रों से सहयोग मिलेगा और इनका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके लिए सलाह है कानूनी मामलों में उलझने से आज बचें। छात्र ऑनलाइन प्रतियोगिता में सफलता पा सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर आज 88 प्रतिशत तक रहेगा।

मिथुन:
मिथुन राशि से दसवीं राशि में संचार कर रहे चंद्रमा आज इनके कार्यक्षेत्र पर शुभ प्रभाव डाल रहे हैं। प्रबंधन में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों से बेहतर सहयोग पा सकेंगे। आपकी रचनात्मकता में निखार आएगा। कुछ ऐसे काम भी आज आप कर सकते हैं जो आपके बेहद पसंद होगा। व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं दिमाग में आंएगी और उस पर आगे बढ़ने पर विचार करेंगे। आपके लिए सलाह है कि समझदारी पूर्वक स्थितियों पर नजर रखें और अधिकारियों से नजदीकी बनाकर रखें। भाग्य 87 प्रतिशत तक आज आपका साथ देने वाला है।

कर्क:
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा पर आज 3 ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है जो इनको सृजनात्मक और रचनात्मक बना रही है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उनमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। आपके अधूरे काम निपट जाएंगे। परिवार में भी महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी, भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। व्यावसायिक स्‍थल पर आज आप अपने विचारों के मुताबिक माहौल बना लेंगे। सहकर्मियों और साथियों से पूरा सहयोग पाएंगे। मित्रों की मदद से आज आप कुछ बड़ा काम कर सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर आज 89 प्रतिशत तक रहेगा।

सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-अध्यात्म और पढ़ाई-लिखाई के मामले में थोड़ा समय निकाल ही लेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। लेक‍िन सूर्यदेव की उपासना करें वह आपकी मदद करेंगे। आपके व‍िरोधी ही परेशान होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत

कन्या:
आज कन्‍या राश‍ि वाले जातक आपसी वार्ता-व्यवहार में सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। उच्‍च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्‍छा है तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। भाग्‍य स्‍कोर: 71 प्रत‍िशत

तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्‍ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। आज कार्य में परिवर्तन का योग बन रहा है। आप व्‍यवसाय को बढ़ाने या फिर उसमें परिवर्तन का विचार कर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ काफी संतुलित व्यवहार करना होगा। परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत

वृश्चिक:
वृश्चिक राश‍ि वाले आज अपनी माली हालत को लें तो आज आपका का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः प्रयत्नशील रहें। परिवार में सुख-शांत‍ि और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। भाग्‍य स्‍कोर : 74 प्रत‍िशत

धनु:
धनु राश‍ि वालों के ल‍िए आज का दिन सावधानी और सतर्कता भरा है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। परिवार के सदस्‍यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जरूरी है कि क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज रुका हुआ धन मिलने का प्रबल योग है। भाग्‍य स्‍कोर: 81 प्रत‍िशत

मकर:
मकर राश‍ि वालों के लि‍ए आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। आज कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 71 प्रत‍िशत

कुंभ:
कुंभ राश‍ि वालों के ल‍िए आज का दिन अपने मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवही बरतने से बचें। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो सेहत का ख्‍याल रखें। साथ ही खान-पान में भी लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। साझेदारों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझ कर करना चाहिए। भाग्‍य स्‍कोर : 53 प्रतिशत

मीन:
मीन राशि वालों के ल‍िए आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन जो भी काम करें उसे पूरी योजना के साथ करें। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। परेशानी में पड़े व्‍यक्तियों की मदद से आपको लाभ होगा। भाग्‍य स्‍कोर आज 68 प्रतिशत तक रहेगा।