राशिफल 19 अप्रैल – मेष और कर्क राशि पर सितारे हैं मेहरबान, जानें क्या कहते हैं आपके तारे

 

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 19 अप्रैल दिन सोमवार को चंद्रमा और मंगल के संयोग से धन योग बना है। इस शुभ योग से कर्क और मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। इन्हें धन और करियर के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा आइए जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…

आज के दिन आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, फिर चाहें किसी भी रूप में हो। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और भाग्य का साथ पाकर ही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इससे आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज भूमि भवन के रख-रखाव अथवा अन्य प्रकार की अचल संपत्ति पर खर्च करना पड़ सकता है। कोष में वृद्धि के लिए पार्ट टाइम कोई काम करने के बारे में विचार करेंगे। घर का वातावरण धार्मिक रहेगा और मित्र रिश्तेदारों के आगमन से उत्साह बढेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा समय नही दे पाएंगे, फिर भी थोड़े समय मे ही खर्च निकाल लेंगे। महत्तवपूर्ण कार्यो को आगे के लिए न टालें अन्यथा पूर्ण होने में संदेह रहेगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श होगा। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
आज आप बीते कल की तुलना में कुछ कम संतोषी रहेंगे। घरेलू कार्यों की व्यस्तता के चलते अन्य कार्यों में फेरबदल करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज विलंब होगा लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। कम समय में अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। व्यवसाय में दोपहर के बाद अकस्मात उछाल आने से कई दिनों से अटकी मनोकामना की पूर्ति कर सकेंगे। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें और अपने कार्य में फोकस रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
रोजगार के क्षेत्र में सुधार से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। माता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन बातचीत से समस्या का समाधान निकल आएगा। परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहेंगे और घर के रख-रखाव पर व्यय होगा। लव लाइफ में आपकी वाणी से तनाव हो सकता है। घर मे पति पत्नी के बीच भी आर्थिक विषय पर चर्चा होगी और दैनिक खर्चों के अतिरिक्त खर्च आने से बचत संभव नही होगी। सायंकाल के समय धर्म कर्म के कार्यों में मन लगाएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
पिछले कई दिनों की तुलना में आज दिन बेहतर रहेगा और सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का सफलता पूर्वक विस्तार करेंगे, इससे समाज में आपक सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। लव लाइफ में आनंददायक समय व्यतीत होगा। भाइयों की सलाह से उन्नति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से समस्याओं का समाधान निकलेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
आज परिस्थिति में थोड़ा सुधार अनुभव करेंगे लेकिन कामनापूर्ति में कोई न कोई अड़चन आ सकती है। मन पर चंचलता हावी रहेगी इसलिए बिना किसी अनुभवी की सलाह के धन अथवा पैतृक संबंधित कोई कार्य ना करें। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा। किसी कार्य के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें और सुरक्षा के साथ जाएं। परिवार के कार्यों को उत्साहपूर्वक पूरा करें। व्यवसाय में बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
व्यावसायिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे, इनको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा मन मे नकारात्मकता जन्म लेने से आगे के लिए हानिकारक रहेगा। परिवार का वातावरण मधुर बना रहेगा और छोटे बच्चों के साथ सुखद संयोग बनेंगे। पिता का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत के धन विकास होगा। सायंकाल के समय देव-दर्शन में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
घर का वातावरण आंनदित रहेगा और पूजा पाठ के आयोजन होंगे। साथ ही अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए बदलाव सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। आपकी व्यवहारिक सोच समाज में प्रतिष्ठा लाएगी। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों तथा मित्रों की मदद से घर के जरूरी कार्य पूरे होंगे। सायंकाल के समय मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
आज के दिन परिजनों का व्यवहार आपके स्वभाव पर निर्भर रहेगा इसलिए सनकी मिजाज त्यागकर मिलनसार बनें। आज कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू कार्य भी सिर पर आने से असमंजस में रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से रूका हुआ धन मिलेगा और व्यवसायिक उन्नति होगी, इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर मे पति-पत्नी का स्वभाव पल पल में बदलने से कलह जैसी स्थिति बन सकती है। सायंकाल के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
सामाजिक कथा धार्मिक कार्यों में भाग लेते रहने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक होगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा और शुभ समाचार दिनभर प्राप्त होंगे। नए मित्र बनेंगे और उनके साथ हास्य विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे। सायंकाल के समय परिवार के साथ जरूरी मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
आपकी व्यवहार कुशलता और कर्मठता कार्यों में सहायक सिद्ध होगी। रोजगार के क्षेत्र में रुकावट से मुक्ति मिलेगी। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना आज बना सकते हैं। ऑफिस में उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में टालमटोल ना करें अन्यथा झगड़ा हो सकता। महिलाओं को आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक कार्य करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी और समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

:
मीन – आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़कर आप तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आशानुकूल आर्थिक लाभ होगा। किसी शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मित्र परिचितों से आनंददायक समाचार प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।– आचार्य कृष्णदत्त शर्मा