राशिफल 19 जून – कर्क राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 19 जून दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि कन्या में हो रहा है। वृष राशि में राहु और मिथुन का संचार हो रहा है जबकि मिथुन राशि में सूर्य और शुक्र संचार कर रहे हैं। ग्रहों के इस संयोग से आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे।

मेष- आपका आज का दिन मध्यम लाभदायक रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहने से थकान अनुभव करेंगे। सरकारी कार्यों में भागदौड़ के बाद सफलता मिल ही जाएगी। व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी करनी पड़ सकती है। कार्यों में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता पा लेंगे। आत्मविश्वाश कल की तुलना में बढ़ा हुआ रहेगा लेकिन आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। बड़बोले पन के कारण मुसीबत में फंस सकते हैं, सतर्क रहें। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आने से आर्थिक आयोजन कर पाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी कार्यों में विलंब होने से हताशा बढ़ सकती है। दिन का अधिकांश समय अशांत रहेगा। छोटी सी बात पर घरेलु कलह हो सकती है, इसलिए शांत रहें। मन में नकारात्मकता हावी रहने से कई बार दुविधा की स्थिति बनेगी। नए कार्यों को आज आरंभ न करें, प्रलोभन में पड़ने से हानि हो सकती है। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे यात्रा में चोट आदि का भय है, सावधान रहें। सरकारी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। संतान के कारण हानि हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
अगर आपका धन किसी योजना या सही निवेश पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर वह है। काम को लेकर अधिक दौड़ भाग करनी पड़ सकती है। व्यापार में धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। मित्र-परिजनों के साथ सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर टालेंगे। किसी विदेशी अथवा दूर रहने वाले व्यक्ति से लाभ हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन मन पर भी संयम रखना होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

कर्क:
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दिनभर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे। पुराने रोग में सुधार आने से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर कम समय देंगे, इसमें भी नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। सहयोगात्मक वातावरण रहने से आवश्यक कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। सीधे की अपेक्षा अनैतिक मार्ग से लाभ होने की संभावना रहेगी। कम समय में अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। दोपहर बार मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और धार्मिक कार्यो में भी उपस्थिति देंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
आज का दिन आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। सुबह से ही शारीरिक थकान व कमजोरी अनुभव करेंगे, जिससे आलस्य बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र पर भी आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में रूचि रहने से प्रशंशा मिलेगी। आप अपनी व्यवहार कुशलता और संतोषि स्वभाव से सम्मानित होंगे। उधारी वसूलने में परेशानी आ सकती है। घर में मेहमानों के आने से वातावरण आनंदित होगा। सायंकाल का समय अत्यन्त थकान वाला रहेगा। बाहर का खाना पेट खराब कर सकता है इसलिए संयम बरतें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर निवेश या जमीन-जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा करें। उत्तम भोजन व वाहन सुख मिलेगा। सार्वजनिक जीवन अधिक बेहतर बनेगा लेकिन उधारी वाले परेशान कर सकते हैं। मन में यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी भी हो सकती है। रोजगार में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। मित्र-परिजन के साथ मनोरंजन के लिए पर्यटक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक रहने से धन संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों का आज कार्यक्षेत्र पर सहयोग मिलेने से थोड़े परिश्रम के बाद आशा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा और आप मित्र परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें। संतान की जिद्द से बजट गड़बड़ हो सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
आज का दिन विपरीत फलदायी रहने से आप शारीरिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त कार्यभार रहने से थकान अनुभव हो सकती है। असंयमित एवं क्रोधी व्यवहार के कारण बने हुए कार्य विवाद की भेंट चढ़ सकते हैं। नए कार्यों का आरंभ आज ना करें और ना ही किसी को उधार दें। दोपहर बाद तक अपने आपको अकेला अनुभव करेंगे। इसके बाद परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने लगेगा लेकिन घरेलू आवश्यकताओं को नजरअंदाज करने से अशांति बढ़ सकती है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। दिनभर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा और दिन के पूर्वार्ध में आपके समस्त कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे लेकिन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। धन को लेकर किसी से बहस भी हो सकती है। नौकरी पेशाओं को अतिरिक्त कार्य मिलने से असुविधा होगी और काम लापरवाही से करेंगे। दोपहर बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रों के साथ बाहर-घूमने का अवसर मिलेगा। ससुराल से लाभ होगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यों में मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है, उलझने बढ़ सकती हैं। घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी। रिश्तेदारों से लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का उचित फल मिलेगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकारों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। मित्रों-परिजनों के साथ सायंकाल का समय आनंद से बिताएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए पहले की तुलना में शांति दायक रहेगा। अध्यात्म में विशेष रुचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अधूरे कार्यों के पूर्ण होने में विलंब होने से हताश होंगे लेकिन प्रयास करते रहें, थोड़ी मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। पूंजी निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। उगाही से लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में स्त्री का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के कारण खर्च बढ़ने से असहज अनुभव करेंगे। आज किसी भी प्रकार के उधार व्यवहार से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा, जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से निराशा मिलेगी। दोपहर तक मन में किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत रहेगा। क्रोध भी आज अधिक रहने से व्यर्थ विवाद की आशंका रहेगी। किसी गलतफहमी के कारण स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही के कारण हानि के योग बन रहे हैं। संतान से पुराने मतभेद उभरने से पारिवारिक वातावरण अशांत हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। बुजुर्गो के साथ समय बिताएं मार्गदर्शन मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।– आचार्य कृष्णदत्त शर्मा