☰
25 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन सोमवार है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज इन्द्र योग रहेगा तथा दिनभर अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इसके साथ ही आज बुध मकर राशि से निकल कर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। सितारों की ऐसी स्थिति से कर्क और सिंह राशिवालों के लिए उत्तम दिन बन रहा है। 12 में से 9 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मेष– चन्द्रमा आपके तृतीय सहज भाव में गोचर करेंगे. आज आपको किसी कार्य में विशेष सफलता अवश्य मिलेगी।
वित्त- आर्थिक तौर पर अच्छा दिन है पर अपने नजदीकी लोगों के साथ किसी प्रकार का भी लेनदेन करते समय सावधान रहें।
करियर- मार्केटिंग में सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए लाभदायक स्थितियां उत्पन्न करेगा। प्राइवेट नौकरी करनेवालों के लिए कोई इमरजेंसी ड्यूटी लग सकती है।
दांपत्य व प्रेम- विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। लव लाइफ या दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आज सेहत अच्छी बनी रहेगी।
आज का शुभ अंक 2, शुभ रंग. सफेद
वृष– आज चन्द्रमा दोपहर में आपके द्वितीय धन भाव में गोचर करेंगे। आज आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे।
वित्त- अंधांधुंध खर्च करना चिंता का कारण बन सकता है इसलिए लापरवाही ना करें। इच्छाओं की पूर्ति के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत है।
करियर- व्यवसाय में कार्य करने की नई प्रणाली सफल रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अधिकारियों से कुछ मतभेद बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं पर लवमेट के साथ सफर करने से परहेज करें।
स्वास्थ्य- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
आज का शुभ अंक 5, शुभ रंग. सुनहरा
मिथुन-आज दोपहर में चन्द्रमा आपके प्रथम लग्न भाव में गोचर करेंगे। आज आपकी किसी विशेष प्रतिभा को उजागर करने का समय है। वित्त- लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी। व्यर्थ की यात्रा में भी धन नष्ट हो सकता है।
करियर- नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। शेयर जैसे कार्यों में निवेश करने के लिए समय उत्तम है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। पार्टनर के पर्सनल मामलों में अधिक हस्तक्षेप करने से परहेज करें।
स्वास्थ्य- आपने नियमित इलाज में लापरवाही ना बरतें।
आज का शुभ अंक 6, शुभ रंग. सुनहरा
कर्क– आज चन्द्रमा आपके द्वादश व्यय भाव में गोचर करेंगे। समय पूरी तरह अनुकूल है।
वित्त- अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी रिश्तेदार से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
करियर- बिजनेस में मेहनत और एकाग्रता के उचित परिणाम हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी में ऑफिस संबंधी कार्यों में फोकस रखने की जरूरत है।
दांपत्य व प्रेम-लाइफ पार्टनर या लवमेट के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनको सहयोग करना आपसी संबंधों को और मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का शुभ अंक 1, शुभ रंग. सिल्वर
सिंह– चन्द्रमा आज दोपहर में आपके एकादश लाभ भाव में गोचर करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
वित्त- पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। परंतु अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
करियर- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य लाभ दे सकता है। व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में बदलाव कर सकते है। ऑफिस के माहौल में राजनीति हो सकती है, सावधान रहें।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। आज किसी भी बात को अधिक तूल ना दें।
स्वास्थ्य- मामूली समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
आज का शुभ अंक 3, शुभ रंग. लाल
कन्या- चन्द्रमा आज दोपहर में आपके दशम् कर्म भाव में गोचर करेंगे। बच्चों की पढ़ाई या कैरियर से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
वित्त- आर्थिक रूप से समय उत्तम है। किसी भी प्रकार के निवेश या लेनदेन संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें।
करियर- भूमि या वाहन संबंधी काम में किसी की सलाह अवश्य लें। सेल टेक्स, जीएसटी आदि से जुड़े कार्यों को पूरा करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या आज बहुत व्यस्त रहेगी।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ रिश्ता खुशनुमा और मधुर हो जाएगा। नए प्रेम प्रसंगों में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य.- आज पेट से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी।
आज का शुभ अंक 7, शुभ रंग. हरा
तुला– आज दोपहर में चन्द्रमा आपके नवम धर्म और भाग्य भाव में गोचर करेंगे। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। वित्त- खर्चों की अधिकता आज परेशान कर सकती है।
करियर- मशीनरी या स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी परंतु जल्दी ही हल भी हो जाएंगी। प्राइवेट नौकरी में अधिक काम को टेंशन के रूप में ना लें।
दांपत्य व प्रेम- नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। लवलाइफ या दांपत्य जीवन में किसी पुराने झगड़े के सुलझने से मानसिक शांति मिलेगी।
स्वास्थ्य- पुरानी परेशानियों के प्रति सावधान बने रहें।
आज का शुभ अंक 8, शुभ रंग.- बैंगनी
वृश्चिक– आज दोपहर में चन्द्रमा आपके अष्टम् भाव में गोचर करेंगे।
वित्त- आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक परिस्थितियां बनने वाली हैं। पुश्तैनी भूमि संबंधी कार्यो में अधिक लाभ की उम्मीद है।
करियर- नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्य में दिक्कत आएगी।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। लाइफ पार्टनर का व्यवहार आपको खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य-इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है।
आज का शुभ अंक 3, शुभ रंग.- केसरिया
धनु– चन्द्रमा आज दोपहर में आपके सप्तम् जाया भाव में गोचर करेंगे। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में विशेष रुप से रूचि बढ़ेगी।
वित्त- आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ और सोचविचारकर निर्णय लें। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है।
करियर- बिजनेस में कोई भी डील करते समय बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। कमीशन संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी में वातावरण उत्तम रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- विवाहेत्तर संबंधों का पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर की सेहत पर आज गंभीरता से ध्यान दें।
स्वास्थ्य- इस समय जुकाम व बुखार की दिक्कत रह सकती हैं।
आज का शुभ अंक 1, शुभ रंग.- केसरिया
मकर– आज दोपहर में चन्द्रमा आपके षष्ठम रिपु भाव में गोचर करेंगे। आज किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
वित्त- बैंक या निवेश संबंधी कार्यों को करते समय सावधान रहें। कोई गलती हो सकती है।
करियर- आज आपका बिजनेस सीक्रेट लीक ना हो इसका ध्यान रखें। प्राइवेट नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दबाव बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना अति आवश्यक है।
आज का शुभ अंक 6, शुभ रंग.- काला
कुंभ– आज चन्द्रमा दोपहर में आपके पंचम् विद्या, संतान, प्रेम भाव में गोचर करेंगे। .आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है।
वित्त- दोपहर बाद आर्थिक रूप से कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। मेहमानों के आगमन से खर्च हो सकते हैं।
करियर- व्यवसाय में उत्पाद की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय के लिए प्रयास करें तो कुछ हासिल हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
मीन– चन्द्रमा आज दोपहर में आपके चतुर्थ मातृ भाव में गोचर करेंगे। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। वित्त- आर्थिक कशमकश बनी रह सकती हैं। अपने खर्चाें पर भी नियंत्रण अवश्य रखें।
करियर- बिजनेस के कामकाज को गंभीरता व संजीदगी से लें। प्राइवेट नौकरी में मनोवांछित उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। प्रमोशन भी संभव है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर का अच्छा व्यवहार घर का माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा. लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- थकान व बदन दर्द की स्थिति बनी रहेगी।
आज का शुभ अंक 1, शुभ रंग.- पीला